Khabarwaad National desk: कांग्रेस ने गुरुवार को हरियाणा के लिए अपने 8 लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस की हरियाणा लिस्ट में किन नेताओं के नाम शामिल हैं।
Read also: Kabirdham में धूं धूं कर जली बारातियों को लेकर निकल रही ट्रक, बाल बाल बचा इतने बारातियों की जान
इन नेताओं को मिला टिकट
कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 8 पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी शैलजा को टिकट दिया है। वहीं, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जय प्रकाश, करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भीवानी-महेंद्रगढ़ से राव दन सिंह, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया गया है।




