Khabarwaad Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. सड़क दुर्घटना में 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बेमतरा व सिमगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
Read Also: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर किया प्रहार
हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक लोगों से भरी एक पिकअप ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी टाटा 407 को टक्कर मार दी,बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम के लिए गांव तिरैया गए थे और वहां से अपने गांव पर्थरा वापस आ रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना. फिलहाल घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन मौजूद है.




