KHABARWAAD RAIPUR. राजधानी में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस अभियान के तहत, आरंग थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक पिकअप वाहन से लगभग 50 लाख रुपये के नकद पैसे बरामद किए हैं। यह बड़ी रकम ओडिशा के वाहन में छिपाकर लाई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरंग पुलिस रात में महासमुंद तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन में छिपी हुई लगभग 50 लाख रुपये की राशि बरामद की गई। मामले में वाहन के ड्राइवर ने किसी भी वैध दस्तावेज नहीं पेश किए। इसके बाद, पुलिस ने 102 सीआरपीसी के तहत पैसे जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह ने चेक पोस्ट और एसएसटी के माध्यम से राज्य और जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से वाहनों की तलाशी करने का काम किया जा रहा है।




