Khabarwaad Korba: गृहमंत्री अमित शाह कल कोरबा दौरे पर रहेंगे। जहां वह लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले शहर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। चप्पे चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
Read also: पहले और दूसरे चरणों के मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी, 66 प्रतिशत से अधिक हुई वोटिंग
जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी के साथ उनके कार्यक्रमों में शामिल होने वालों के लिए आवागमन का रूट प्लान भी जारी किया है।
Read also: चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि वीआईपी कैटेगरी में गृहमंत्री अमित शाह को भारत सरकार ने जेड प्लस की सुरक्षा दे रखी है। पुलिस के द्वारा मैप जारी कर परिवर्तित मार्ग और पार्किंग स्थल की जानकारी दी गई है।




