Khabarwaad Raipur: राजधानी के तेलीबांधा रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस हादसे में सड़क पर चल रहे कई लोग घायल हो गए। जानकारी मिल रही है कि कार चालक बिना कार ब्रेक का इस्तेमाल किए बिना ड्राइव कर रहा था। सड़क पर चल रहे कई लोगों को ठोकर मारने के बाद कार दीवार से टकरा गई। जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Read also: सहकारी बैंक के सीईओ निलंबित, चुनाव में एक पार्टी के लिए काम करने का आरोप
बता दें कि इससे पहले राजधानी रायपुर में हिट एंड रन के कई मामले सामने आ चुके है। पुलिस ने लापरवाह कार चालकों को पकड़ने CCTV कैमरे की मदद लेती है। एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।




