Khabarwaad Raigarh: रायगढ़ पुलिस की टीम ने एक घर से तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की है। घर में सर्च के दौरान एक नग एयर पिस्टल व बुलेट का ढक्कन भी बरामद किया है। मामला जिले के सतीगुडी चौक स्थित का है।
Read also: liquor Scam Case: ढेबर समेत तीन आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिन तक बढ़ी, ढिल्लन 6 दिन के लिए EOW की रिमांड पर
वन परिक्षेत्राधिकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आकाश वर्मा के घर सर्च वारंट जारी किया गया था। जब वन विभाग की टीम आकाश के घर पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं था। तब परिजनों की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने घर की तलाशी ली। इस दौरान वन विभाग ने घर से तेंदुए की खाल को बरामद किया। तेंदुए की खाल के साथ एक नग एयर पिस्टल व बुलेट का ढक्कन बरामद किया गया है. यह खाल कितनी पुरानी है, यह फारेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा. आकाश वर्मा नहीं मिला इसलिए बयान दर्ज नहीं हो पाई है. वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी. TAGS




