Khabarwaad Raigarh: रायगढ़-जशपुर मार्ग के ढिमरापुर में स्थित इंस्टाकार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस से लाखों के चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने ऑफिस के पीछे का ग्रील तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही सायबर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच में जुट गई। टीम मिलकर बारीकी से जगह का मुआयना कर रही हैं जिससे अज्ञात चोरों के खिलाफ कोई सबूत मिल सके।
Read also: पीएम नरेंद्र मोदी कैसे बने विश्व के सबसे बड़े नेता, ये जानने छत्तीसगढ़ आए 10 देश के प्रतिनिधि
जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी आज सुबह हुई। जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचे इस दौरान उन्होंने देखा कि ऑफिस के पीछे की ग्रील टूटा हुआ है। और अंदर रखे 10 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया हैं। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। लाखों की चोरी की जानकारी मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बीती रात इंस्टाकार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस लाखों की चोरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गए हैं। अज्ञात चोरों को पकडऩे के लिये पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही ताकि चोरों के बारे में जानकारी मिल सके जिससे उन तक पहुंचने में आसानी हो सके। साथ ही साथ साइबर टीम एवं पुलिस के द्वारा मुखबिरों का जाल बिछाकर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही है।




