Khabarwaad national desk: ओडिशा की पुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उमा बल्लव रथ पर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। उनके ऊपर उस समय हमला किया गया, जब वह चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। वहीं अज्ञात हमलावरों के हमले से वह घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
Read also: आबकारी विभाग की कार्यवाही, भारी मात्रा में शराब और कच्चा लाहन जब्त
कुंभारपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
बता दें कि उमा बल्लव रथ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कुंभारपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि जब वह बस अड्डे के पास प्रचार कर रहे थे तो अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन पर ईंटों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया, लेकिन स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया।
Read Also:CG WEATHER UPDATE: राजधानी समेत इन जिलों में छाए काले बादल, तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश की संभावना
चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला
पूर्व विधायक और पुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उमा बल्लव रथ ने पत्रकारों से बात करते हुए घटना की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ”जब मैं बस अड्डे के पास प्रचार कर रहा था तो अचानक कुछ अज्ञात बदमाशों ने मुझ पर हमला कर दिया।” ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि उमा बल्लव रथ को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने के कारण उन पर हमला किया गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू में इस सीट के लिए सुजीत महापात्र को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया और उमा बल्लव रथ को नामांकित किया गया।
Read Also:तीसरे चरण के वोटिंग के लिए आज रवाना होंगे मतदान दल, 7 लोकसभा सीटों में एक करोड़ से भी ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट




