Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पोटाश बम से भालू का शिकार करने वाले 2 आरोपी गिरफ़्तार

    पोटाश बम से भालू का शिकार करने वाले 2 आरोपी गिरफ़्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 7, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD GARIABAND. उदंती सीता नदी अभ्यारण्य इलाके में पोटाश बम से भालू का शिकार करने वाले 2 आरोपियों को 25 दिनों बाद एंटी पोचिंग टीम ने ओडिशा बॉर्डर कालीमाटी से गिरफ्तार किया। ये आरोपी मध्यप्रदेश के शिकारी से बम खरीदकर भालू का शिकार करते थे। इस कार्रवाई में गरियाबंद पुलिस साइबर सेल का अहम योगदान रहा। आरोपियों का मध्य भारत में सक्रीय बड़े गिरोह में शामिल होने की आशंका जताई जा रही।

    2020 में भी बच निकला था मध्यप्रदेश का शिकारी

    सोमवार को गोपनीय सूचना से खबर मिली कि इंदागांव (घुरवागुड़ी) बफर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1243 पहाड़ी के नीचे पोटाश बम से भालू का शिकार किया गया है। इसके बाद सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, विश्वेश कुमार झा मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के मार्गदर्शन में आरोपी हजारी पिता तुलसीराम एवं उत्तम पिता खगेश्वर को एन्टी पोचिंग टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए कार्यालय सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) लाया। दोनों आरोपियों ने पोटाश बम से भालू का शिकार करने की बात कही।

    पोटाश बम से 6 सुअरों का कर चुके हैं शिकार

    आरोपियों ने बताया, एक साल पहले कटनी मध्यप्रदेश से आए शिकारी समुदाय के व्यक्ति से 500 रुपए में 1 पोटाश बम का क्रय किया। आरोपी हजारी ने आरोपी उत्तम के साथ मिलकर पोटाश बम से पांच से छः सुअर का शिकार किए हैं और सुअर के मटन को पांच सौ रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक्री किया और मध्यप्रदेश के शिकारी से पोटाश बम खरीदकर 8 अप्रैल को भालू का शिकार किया। दोनों आरोपियों के विरुध्द मामला दर्ज कर भुपेन्द्र कुमार सोनी वनपाल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

    आरोपियों के घर से पहले ही भालू का चमड़ा एवं 1 नाखून, जंगली सूअर का जबड़ा एवं 3 दांत, गोहिया (मॉनिटर लिजार्ड) का चमड़ा एवं फंदे बरामद किया जा चुका है। इस कार्रवाई में एन्टी पोचिंग टीम सुशील सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर, गरियाबंद पुलिस साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव, वनरक्षक डोमार कश्यप, ओम प्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, विरेन्द्र ध्रुव, भुपेन्द्र भेड़िया,, यज्ञ मालती यादव एवं इंदागांव (धुरवागुड़ी) स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg gariaband news cg gariyaband news cg gariyaband news today chhattisgarh news gariaband crime news gariaband hindi news gariaband in hindi news gariaband latest news gariaband news gariaband news cg gariaband news today gariaband news video gariaband today news gariyaband breaking news gariyaband crime news gariyaband news gariyaband news cg gariyaband news today gariyaband news video latest news madhya pradesh news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.