Khabarwaad Kharsia: पुरानी रंजिश में युवक के हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामला खरसिया थाना का है।
Read Also: फ्लाइट में सीट पर बैठे-बैठे आने लगी नींद तो महिला ने सोने के लिए लगाया गजब का दिमाग, Video देख छूट जाएगी हंसी
जानकारी के मुताबिक घटना 9 मई की है। मृतक के चचेरे भाई ने खरसिया थाना पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज करवाया। उसने अपनी शिकायत में बताया कि पुरानी रंजिश में लोहे के रॉड, डंडों से दीपक की पिटाई की। परिजनों ने घायल अवस्था में खरसिया के अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दीपक पटेल को बिलासपुर रेफर कर दिया. जहां परिजनों ने बिलासपुर के निजी अस्पताल अपेक्स में दीपक को एडमिट करवाया। जहां उपचार के दौरान 10 मई की सुबह उसकी मौत हो गई।
Read Also: छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल टीचर ने 12 साल तक बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, एफआईआर दर्ज
चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर संतोष पटैल पिता मनोहर पटैल उम्र 46 वर्ष निवासी भेलवाडीह थाना खरसिया, अजय पटैल पिता गोविंद राम पटेल उम्र 36 साल निवासी छोटे मुड़पार थाना खरसिया, रामेश्वरी पटैल पति संतोष पटैल उम्र 30 वर्ष भेलवाडीह थाना खरसिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Read Also: दिल दहला देने वाली घटना: महिला सरपंच ने मासूम बच्ची जंगल में छोड़ा, भूख-प्यास से तड़पकर तोड़ा दम




