Khabarwaad International Desk: मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
Read Also: डिप्टी CM अरुण साव बोले- ‘कांग्रेस ने पांच सालों में नक्सलवाद को पाला पोसा..’,
मैक्सिको में बीते साल दिसंबर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगीं थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।




