Khabarwaad Durg: जिले के नवा तरिया स्थित अजीत मेटालिक कंपनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मजदूर 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस घटना में मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Read Also: गोलीबारी में घायल हुए प्रधानमंत्री, अस्पताल में कराए गए भर्ती
बताया जा रहा है कि काम करते वक्त मजदूर सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था, जो कि उसकी जिंदगी का आखिरी सेल्फी हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला दुर्ग के जामुल थाना अंतर्गत का है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र के नवा तरिया स्थित अजीत मेटालिक की कंपनी है। जहां कंपनी में काम करने वाला हेल्फर बबलू प्रसाद (37) पिछले तीन साल से कार्यरत है। बबलू 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊंचाई से सेल्फी और वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाने के दौरान बबलू का पैर फिसला गया और 15 फीट नीचे गिर गया। इस घटना में उसके सिर और कमर पर गंभीर चोट आई।
Read Also: लाइक्स और कमेंट्स के लिए जिंदगी लगाई दांव पर, युवक की दर्दनाक मौत
जिसके बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बबलू इस कंपनी में पिछले तीन सालों से काम कर रहा था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आर्य नगर कोहका में किराए के मकान में रहता था इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। बहरहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।




