Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजधानी के बस स्टैंड में रुकना होगा और भी आसान, 100 रुपए मिलेगी डोर मेट्री के साथ खाने-पीने की सुविधा

    राजधानी के बस स्टैंड में रुकना होगा और भी आसान, 100 रुपए मिलेगी डोर मेट्री के साथ खाने-पीने की सुविधा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 19, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD  RAIPUR. राजधानी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में अब यात्रियों को रुकना आसान होगा। दरअसल, भाठागांव बस स्टैंड में 300 बेड की डोरमेट्री बनाई जा रही है। इसमें 200 सीटर नॉन एसी और 100 बेड एसी वाले होंगे। बाहर आने वाले यात्री सामान्य बेड 100 और एसी बेड 150 रुपए में ले सकेंगे।

    भांठागांव के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के एक छोर में बड़ी जमीन खाली थी। इसी जगह प्रशासन और निगम ने मिलकर फैसला लिया कि यहां यात्रियों के लिए डोरमेट्री बनाई जाएगी। बाहर आने वाले लोग जो अकेले या परिवार के साथ आते हैं और सुबह ही जिनकी बस होती है उन्हें रात गुजारने के लिए होटल या लॉज में रुकना पड़ता है। ऐसे लोगों को गेस्ट हाउस बनने से राहत मिलेगी। निगम के अनुसार अगले महीने से लोगों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं इस डोरमेट्री में रुकने वाले लोगों के लिए 24 घंटे खुले रहने वाली कैंटिन की भी सुविधा दी जाएगी। यानी उन्हें किसी भी समय खाना आसानी से मिल जाएगा।

    Read Also-  सोलर पैनल योजना के लिए फॉर्म भरना शुरू…ऐसे करें फटाफट आवेदन…

    इससे लोगों को भोजन के लिए भी बस स्टैंड के बाहर नहीं जाना होगा। देर रात बस से आने वाले लोगों को इससे काफी राहत​ मिलेगी। कलेक्टोरेट के मल्टीलेवल पार्किंग में बने बीपीओ सेंटर की तर्ज पर अब जयस्तंभ चौक पर बने मल्टीलेवल पार्किंग के सबसे टॉप फ्लोर में युवाओं के लिए नया स्टार्ट अप सेंटर आरंभ खोला जा रहा है। इसमें नया कारोबार शुरू करने के लिए युवाओं को खास ट्रेनिंग देने के साथ ही हरसंभव मदद की जाएगी। नया सेंटर 200 सीटर होगा। यानी 200 युवाओं को यह एक साथ प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। 15 से 20 युवाओं के साथ नया स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए वर्किंग सेंटर, कांफ्रेंस हॉल, रिकार्डिंग स्टूडियो, एक्सपर्ट टॉक स्पेस आदि की सुविधा होगी। युवाओं की दिलचस्पी के बाद इसमें सीटों की संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार बीपीओ सेंटर से राजस्व मिलने के बाद कलेक्टोरेट की मल्टीलेवल पार्किंग को फ्री कर दिया गया था। इसी तरह जयस्तंभ चौक के मल्टीलेवल पार्किंग में आरंभ सेंटर से राजस्व मिलना शुरू होता है तो इस पार्किंग को भी आम लोगों के लिए फ्री कर दिया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news hindi news latest news madhya pradesh news mp news raipur raipur breaking news raipur crime news raipur hindi news raipur ibc24 news raipur in hindi news raipur latest news raipur news raipur news cg raipur news chhattisgarh raipur news hindi raipur news latest raipur news live raipur news live tv raipur news today raipur news today in hindi raipur news today live raipur today news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.