KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में महिलाएं भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे को लेकर सीएम साय सहित प्रदेश के कई नेताओं ने दुख जताया है।
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 20, 2024
सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 9 लोगों घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताया दुख
इस हादसे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।




