KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रायपुर के स्पेशल कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ED ने रिटायर्ड IAS टुटेजा को पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फिर टुटेजा की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ा दी है। वे 3 जून तक जेल में रहेंगे।
डिजिटल डिवाइस डाटा एनालिसिस कर रही ED
शराब घोटाले मामले में ED को पूछताछ के दौरान बहुत सारे सबूत मिले है। इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हें ED समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही है। ED की टीम को टुटेजा के पास से डिजिटल डिवाइस मिले हैं। डाटा को एस्ट्रेक्ट कर एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में ED अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी कर सकती है।
पहले सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की ECIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 2 दिन बाद ही इस केस में ACB-EOW की FIR को अधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने नई ECIR दर्ज की थी। जिसके बाद लगातार प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में नए सिरे से अपनी जांच कर रहा है।




