Khabarwaad Pendra: गौरेला के मेडिकल स्टोर में आगजनी की घटना हुई है.आग के कारणों का पता नहीं चला है.लेकिन आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ है. आग की सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग पर काबू पाने के बाद जब दुकान की जांचकी गई तो कुछ भी सामान नहीं बचा था. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.
गौरेला के रेस्ट हाउस रोड में स्थित शंकर मेडिकल स्टोर में आग लगी.आग के कारण मेडिकल स्टोर में लाखों रुपए की दवाइयों के साथ दुकान में रखा सारा का सारा सामान जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग तीन घंटे में आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही हैं. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने का सही कारण पता करने की बात कही जा रही है.




