KHABARWAAD NARAYANPUR. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर की सीमा में कल सुबह शुरू हुए मुठभेड़ से बड़ा अपडेट निकलकर सामने आ रहा है। यहां एक और नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सुरक्षाबलों के गोली से ढेर हुए नक्सलियों की संख्या 8 हो गई है।
बताया जा रहा है; गोली बारी थम चुकी है। मुठभेड़ में शामिल अन्य नक्सली अपनी जान बचाने के लिए जंगल की आड़ लेकर भाग चुके है। वहीं इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाकर्मियों के जवान अभी भी मौके पर जमे हुए हैं और नक्सलियों के लिए सर्चिंग जारी रखा हुआ है।
जानकारी मिल रही है कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के हथियार भी बरामद किए हैं, जिसकी संख्या अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बारे में जानकारी अभी विस्तृत नहीं मिल पाई है। इधर, जवानों को मिली एक और बड़ी सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।




