Raipur News : रायपुर, बढ़ती गर्मी के चलते नदी में नहाने उतरे दो डॉक्टरों में से एक डॉक्टर लापता हो गए है और रायपुर के एक डॉक्टर ने किसी तरह अपनी जान बचाई, अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर मार्ग पर ग्राम मोरगा के पास स्थित हसदेव नदी में स्नान के दौरान बिलासपुर के डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार डूब गए, गोताखोरों की मदद से देर रात तक उसकी तलाश जारी रही परन्तु अभी तक बॉडी का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, सरकंडा बिलासपुर के लोधीपारा में रहने वाले डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार अपने दोस्त रायपुर निवासी डॉ. ऋषभ अग्रवाल के साथ रविवार को मैनपाट गए थे ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में एक साथ पढ़े हैं, सोमवार को दोनों कार से बिलासपुर की ओर लौट रहे थे, इस दौरान हसदेव के पुल पर पहुंचते ही गर्मी के चलते नदी में नहाने की इच्छा हुई।
डॉक्टरों ने अपनी कार पुल के नीचे खड़ी कर नदी में उतर गए. पानी में वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और दोनों डूबने लगे. इस बीच ऋषभ जैसे-तैसे पानी से बाहर आ आए लेकिन सिद्धार्थ उनकी आंखों के सामने ही डॉ. सिद्धार्थ नदी की धारा में बह गए। डॉ. ऋषभ ने घटना की सूचना अपने परिचितों को दी और पुलिस को अवगत कराया। डॉ. ऋषभ रायपुर के लालपुर स्थित अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे है।




