Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Raipur: ढेबर परिवार की बढ़ी मुश्किलें…पिता-पुत्रों सहित 8 पर अलग-अलग थानों में FIR दर्ज

    Raipur: ढेबर परिवार की बढ़ी मुश्किलें…पिता-पुत्रों सहित 8 पर अलग-अलग थानों में FIR दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 29, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Raipur: Dhebar family's problems increased

    Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के साथ ही उसके बेटे शोएब ढेबर और जुनैद ढेबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रायपुर के दो अलग-अलग थानों में पिता-पुत्रों सहित 8 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाने में पिता-पुत्रों पर युवती से साइबर स्टॉकिंग और पुरानी बस्ती थाने में अपने ही कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर कैश और डॉक्यूमेंट चोरी का मामला है। दोनों मामलों में फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

    अपने ही कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर की चोरी
    शहर के पुरानी बस्ती थाने में मुंबई निवासी इरफान मेघजी ने FIR दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि वह 2016 में अनवर ढेबर के प्रोजेक्ट ढेबर बिल्डकॉन में काम करने के लिए आया था। उसे 2018 में भाठागांव स्थित ढेबर सिटी लोटस टावर में परिवार सहित रहने के लिए फ्लैट दिया गया था।

    Read Also-  नशे के सौदागरों ने मुखबिरी के शक में नाबालिग को दी तालिबानी सजा

    Raipur: दिसंबर 2023 में इमरान काम छोड़कर मुंबई चला गया, लेकिन मेरा सामान फ्लैट में ही रखा था। इमरान ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की दोपहर ढेबर सिटी से एक स्टाफ ने उसे कॉल किया। जानकारी मिली कि मेरे घर में 3-4 लोग ताला तोड़कर घुसे हैं। पूछने पर पता चला कि सोहेल, पापा, निखिल खत्री मौजूद हैं। जबकि अनवर ढेबर वीडियो कॉल पर है।

    आरोप है कि अनवर ने कॉल पर कहा कि घर में किसी भी हाल में घुसो, ताला तोड़ना पड़े तो तोड़ दो और जो भी सामान हो ले आओ। इसके बाद इमरान 15 अप्रैल को फ्लैट पर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी की 6 सोने की नथनी, 18-20 हजार रुपए कैश, उसके निजी दस्तावेज, बच्चों के स्कूल सर्टिफिकेट गायब थे।

    सुपरवाइज़र इमरान से मारपीट कर मांगे रुपए
    Raipur:  इमरान ने दूसरी FIR सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। इसमें अनवर ढेबर के साथ ही उसके बेटों शोएब ढेबर और जुनैद ढेबर व एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। इमरान ने बताया कि वह ढेबर के प्रोजेक्ट में सुपरवाइज़र के तौर पर काम करता था। जब वह काम छोड़कर चला गया तो उसे डरा-धमकाकर बुलाया गया। चारों आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इमरान ने यह भी आरोप लगाया है कि धमकी देकर उससे किसी लड़की की साइबर स्टॉकिंग कराई गई। आरोप है कि लड़की के मोबाइल से जानकारी निकलवाने के लिए छेड़छाड़ की गई।

    Read Also-  सूख गया गंगरेल! 46 साल बाद पहली बार आई ऐसी नौबत

    आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
    रायपुर सिटी ASP लखन पटले ने बताया कि पुरानी बस्ती में चोरी के मामले में चार आरोपी शामिल हैं। वहीं सिविल लाइन थाने में साइबर स्टॉकिंग के मामले में करीब 4 आरोपी है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच पड़ताल कर रही है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.