Chhattisgarh Sarafa Election : छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है सदर बाजार स्थित आमंत्रण परिसर में दोपहर 12:00 से शाम 5:00 तक प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिए जाएंगे। इसका शुल्क₹11000 रखा गया है यह प्रक्रिया 7 जून को शाम 5:00 बजे तक होगी, वही 8 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तय की गई है।
Chhattisgarh Sarafa Election : सहायक चुनाव अधिकारी प्रकाश गोल चैन बताया कि नामांकन पत्र मिलने की तारीख से प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं इन नामांकन पत्रों की जांच कर 10 जून को दोपहर 3:00 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
Chhattisgarh Sarafa Election : वहीं जिन उम्मीदवारों को नाम वापस लेना है वह 11 जून को शाम 5:00 बजे तक नाम वापसी कर सकेंगे लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जावेगा इसके बाद 12 जून को अंतिम सूची का प्रकाशन और 13 जून को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।




