Narayanpur Blast : नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतुल में नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट किया गया जिसमे असिस्टेंट कमांडर समेत एक जवान घायल होने की खबर है।
Chhattisgarh News : जिले के कोहकामेटा थाना इलाके से बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुतूल गांव के आसपास ब्लास्ट होने की खबर है। इस घटना में आईटीबीपी के एक असिस्टेंट कमांडर समेत एक जवान घायल होने की खबर निकलकर सामने आ रही है। आस पास के पूरे एरिये को सील कर दिया गया है घायल जवानों का सिविल हॉस्पिटल में उपचार हेतु भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस समाचार पर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है..




