Bijapur Breaking : छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस को आज सोमवार को तेंदूपत्ते की चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने बीजापुर से राजनांदगांव जा रहे चोरी के तेंदुपत्ते से भरे एक ट्रक पकड़ा है. भारी मात्रा में तेंदूपत्ता की चोरी और जमाखोरी से राज्य सरकार को करोड़ों के नुकसान झेलने पड़ते हैं, लेकिन आज पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से सरकार के लाखों रुपये डूबने से बच गए हैं. फिलहाल पकड़े गए तेंदूपत्ते की कीमत पता करने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस मामले के तह तक जाने में जुट गई है.
Bijapur Breaking : सूत्र बताते है कि पत्ता ठेकेदारों ने विभागीय मिलीभगत से इससे पहले भी हजारों बोरी तेंदुपत्ता चोरी कर बीजापुर से राजनांदगांव सहित कई अन्य जगह के गोदामो में जमा कर रखा है माल। उक्त तेंदुपत्ता राजनांदगांव के ठेकेदार पंकज जैन का है,जो विभागीय मिली भगत से मद्देड़ क्षेत्र से चोरी कर ले जाया जा रहा था।




