Chhattisgarh News : लखनपुर एसडीएम बी0आर0 खांडे ग्रामीण से नगद राशि के अलावा पचास डिसमिल जमीन की पावर आफ अटारनी भी तैयार कराया था।एसीबी के अरसे बाद कार्यवाही 21जून 2024 एंटीकरप्शन ब्यूरो ने सरगुजा के उदयपुर एसडीएम भागीरथी खांडे को ग्रामीण से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। एसडीएम बी0आर0 खांडे के साथ एसीबी ने कार्यालय के लिपिक धरमपाल भृत्य अबीर राम और नगर सैनिक कवि नाथ सिंह को भी पकड़ा है।
मामले की जमीनी हकीकत क्या है
Read Also : कारोबारी से 7 लाख की उठाईगिरी, लाखों से भरे बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश
उदयपुर के ग्राम जेजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा की पैतृक जमीन है जिस पर उसका मकान भी है उस जमीन को नामांतरण करने उसके बड़े पिता ने आवेदन दिया। तहसीलदार के यहां कन्हाई राम ने आपत्ति कर दी। जिस पर आपति को सही पाते हुये तहसीलदार ने रिकार्ड दुरूस्ती में सभी के नाम पर जमीन का रिकॉर्ड संधारित कर दिया। तहसीलदार के उस आदेश के खिलाफ कन्हाई के बड़े पिता ने एसडीएम के यहां अपील की यह अपील 9 नवम्बर 2011 से लम्बित थी। एसडीएम भागीरथी खांडे इस अपील में फैसला कन्हाई राम और अन्य परिजनों के पक्ष में करने 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे।
Read Also : CG में आज गरज चमक के साथ बरसेंगे बदरा : लगातार गिर रहा पारा, सरगुजा छोड़ छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में मॉनसून एक्टिव
भ्रष्टाचार की हद देखिए जमीन भी ले ली थी
एसडीएम बी0आर0 खांडे ने 50 हजार रिश्वत ले ली साथ ही कन्हाई राम और उसके परिजनों की ओर से जजगा में 50 डिसमिल जमीन की बिक्री के लिए पावर आफ अटारनी करा महिला परिचितों के नाम करा लिया था ताकि भविष्य में वह जमीन अपने नाम पर करा सके।




