तन्नु कुर्रे
Lightning in Balodabazar: बलौदाबाज़ार के पलारी थाना क्षेत्र के कोसमंदी ग्राम में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो किसानो की मौत हो गई। घटना के समय दोनों किसान खेत में काम कर रहे थे। मामले की सुचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
Read Also- प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Lightning in Balodabazar: मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसान नंदकुमर निषाद (46 वर्ष) और भोला वर्मा (40 वर्ष) दोनों अपने-अपने खेतों में काम कर रहें थे। वही ख़राब मौसम से बचने के लिए एक पेड़ की नीचे खड़ें थे, तभी अचानक से पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से दोनों किसानों की मौके पर मौत हो गयी।




