Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bribery Scandal : धारा बढ़ाने ASI नें मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

    Bribery Scandal : धारा बढ़ाने ASI नें मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 26, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    bribery scandal khabarwaad.com
    bribery scandal khabarwaad.com

    Bribery Scandal : ACB सरगुजा की टीम ने सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाने में पदस्थ ASI माधव सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ASI माधव सिंह ने जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के खिलाफ धारा बढ़ाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 10 हजार में तय हुआ था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी थी। एसीबी की टीम ने बुधवार को एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

    Read Also : शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट में लडकियां भी शामिल, एक नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

    जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम सुरता निवासी ग्रामीणों के बीच जमीन विवाद को लेकर कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ था। विवाद के बाद जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह के भाई के साथ पर ग्रामीणों ने टांगी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मामला रामानुजनगर थाने में दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने सामान्य मारपीट व गालीगलौज की धाराएं लगाई थीं।

    Read Also : दिनदहाड़े युवती की हत्या, शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें शाम की सभी बड़ी खबरे….

    धारा बढ़ाने मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत

    मामले में जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह ने सूरजपुर थाने में संपर्क किया तो थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह ने मामले में धारा 307 जोड़ने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी शिकातय शिवमंगल सिंह ने एसीबी से कर दी। एसीबी की टीम ने फोन पर बात कर रिश्वत मांगने की तस्दीक कराई। फोन में बातचीत के दौरान एएसआई माधव सिंह 10 हजार रुपये लेकर धाराएं बढ़ाने के लिए तैयार हो गए।

    Read Also : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

    बुधवार दोपहर से एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम रामानुजनगर पहुंची। शिवमंगल सिंह केमिकल लगे 10 हजार रुपये लेकर थाने में पहुंचे। एएसआई माधव सिंह ने सहयोगी मोहमुद्दीन के हाथों रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये लिया था। जैसे ही उन्होंने एएसआई माधव सिंह को रिश्वत की रकम दी। एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।

    एएसआई माधव सिंह एवं सहयोगी मोहमुद्दीन को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    Read Also : दिनदहाड़े चाकू मारकर युवती की हत्या, देखें दिल दहला देने वाली घटना का LIVE VIDEO…

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarh Today sarguja news sarguja news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.