Ex Chief Minister in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के साय सरकार में दो मंत्रियों के पद खाली हैं. साय मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, विधानसभा का सत्र आहुत किया जा चुका है, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री का होना विधानसभा में आवश्यक हो जाता है. हालांकि मंत्रिमंडल गठन करने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन अभी तक फ़ैसला नहीं हो पाया है.
Read Also : प्रेमी को परिजनों के सामने हीरो बनाने के लिए महिला CHO ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी, दोनों गिरफ्तार
बघेल ने कहा, मंत्री के 2 पद रिक्त हैं. निश्चित रूप से फैसला करने में विलंब हो रहा है, जिसका नुकसान छत्तीसगढ़ सरकार को भी हो रहा है. शिक्षा सत्र भी चल रहा है. संसदीय कार्य मंत्री दोनों ही पद रिक्त हैं, इन्हें भरा जाना चाहिए.




