CM Sai will take the Meeting of Education Department : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने शासकीय निवास में शिक्षा विभाग की बैठक लेने वाले हैं । बैठक में शिक्षा विभाग की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के साथ शिक्षकों की रिक्त पदों की भी जानकारी मुख्यमंत्री लेने वाले है । ऐसे में हो सकता है कि शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षकों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री कोई बड़ा ऐलान कर दें ।
Read Also : IG अमरेश कुमार मिश्रा ने कई थानों के विवेचकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
दरअसल, शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए पत्र मुख्यमंत्री और वित्त विभाग को भेज दिया गया है । इस मसले पर अगर मुख्यमंत्री अपनी सहमती दे देते हैं, तो 33 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा । आपको बताते चलें कि काफी लंबे समय से छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार युवा कर रहे हैं और अभी – अभी CGTET की भी परीक्षा संपन्न भी हुई है ।




