Dainik Shramik Morcha Submitted Memorandum : विधानसभा अध्यक्ष माननीय रमन सिंह जी एव भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी से दैनिक श्रमिक मोर्चा ने भेंट किया। अनियमित दैनिक मासिक श्रमिक ,जिन्हें श्रमायुक्त दर का वेतन बिना बिचौलिये के विभाग से सीधे प्राप्त होता है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के समकक्ष के कार्यो को करते है। इनकी संख्या प्रदेश में लगभग 36 हजार के करीब है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2017 में ऐसे समस्त कार्यरत आकस्मिक श्रमिकों के ईपीएफ़ कटौती का निर्देश दिया गया है।

Read Aslo : प्रधानमंत्री मोदी का गांधी परिवार पर हमला, बोले- एक चाय वाला तीसरी बार PM बना ये सहन नहीं हो रहा
ज्ञात हो ऐसे आकस्मिक श्रमिक श्रम दर कर्मचारीयो को बिना नियुक्ति पत्र के रखा जाता है। इन्हें कलेक्टर दर नही मिलता है।यह सभी श्रम सम्मान के पात्र है, इन्हें श्रम सम्मान के रूप में साय सरकार द्वारा निरंतर 4 हजार रु मासिक प्रदान किया जा रहा है।

Read Aslo : राजधानी में बेखौफ बदमाश, खुले आम पिस्टल लोडकर फायर करते हुए वीडियो वायरल
आज मोर्चा के पदाधिकारियों ने इन्ही प्रकार के अपने श्रमिक साथियो के विभिन्न 5 सूत्रीय माँग, जिसमे न्यूनतम मजदूरी वृद्धि 1948, ईपीएफ़, कमिटी में विभाग अनुसार श्रमिकों को सदस्य, श्रम सम्मान और मासिक वेतन सँयुक्त, एक सूत्री-स्थाईकरण मोर्चा द्वारा सरकार के विरुद्ध हड़ताल न करने, अलग अलग ज्ञापन सौंपा। इसमे विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता सत्यम शुक्ला, प्रदेश महासचिव आकाश दीप राठौर, विश्वदीप रावत, अजय धनकर, गेंद लाल बालकिशोर साथ थे। इस मुलाकात के सूत्रधार दिग्गज भाजपा नेतागण थे।




