रायपुर। मुख्यमंत्री अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। आज की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत 14 जुलाई से होनी है। सत्र में कुल 5 बैठकें होगी। इस मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए गये हैं। वहीं विपक्ष हर मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।




