Different statements of CM and Deputy in National Animal Case : छत्तीसगढ़ मुस्लिम महासंघ के ‘गाय’ को राष्ट्र पशु बनाने और बीफ एक्सपोर्ट कंपनी को बंद करने की मांग का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वागत किया है। जबकि उनके सरकार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मांग पूछे गए सवाल से बचते हुए नजर आये थे।एक चैनल को दिए गए बयान में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि गौ माता हमारे आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। सभी को श्रद्धा और आस्था रखने चाहिए। समाज के लोग यदि आगे बढ़कर गौ माता के लिए काम करना चाहते हैं, तो अच्छी बात है।
Read Also : अपार्टमेंट से कूदे सटोरिए की मौत, गिरफ्तारी से बचने लगाया था चौथी मंजिल से छलाँग
इस बयान के दीगर आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जब इस मामले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते है और उनकी पूजा करते है, कहकर चुप हो गए। लेकिन जैसे ही पत्रकार ने सवाल दागा कि करना चाहिए की नहीं तो सीएम साय इसका जवाब दिए बगैर ही वहां से चलते बने।
Read Also : रायपुर में सरकारी दफ्तर के चौथे माले से कूदा कर्मचारी, सुसाइड से हड़कंप




