भिलाई। युवा कांग्रेस भिलाई के द्वारा सेक्टर 6 चौक में भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन का पुतला जलाया गया।
युवा कांग्रेस ने नितिन नबीन पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करने को लेकर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है। इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़िया भावनाओं को चोट पहुंच है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस भिलाई के द्वारा पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के दौरान प्रदेश महासचिव आदित्य सिंह, जिला अध्यक्ष विभोर दुर्गरकर, भिलाई शहर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लीमेश, जिला महासचिव भास्कर दुबे, जिला महासचिव प्रियांशु वर्मा, जिला महासचिव प्रिंश , जिला महासचिव एकांत साहु, प्रदेश सचिव आकाश कन्नौजे ,राजा गिल, विधानसभा उपाध्यक्ष गौरव साहु, महासचिव मेहंदी हसन, राजा गिल, विधान सभा महासचिव संजय चौधरी, विधानसभा महासचिव नवीन अग्रवाल, महासचिव बॉबी राज, राज राईन, सतनाम, राहुल मिश्रा, अमन रखी,विशेष गौतम, आफताब, सीमांत, शुभम सिंह, शुभम शर्मा, अमन विश्कर्मा, खिलेश्वर, वेंकट, अनमोल, नदीम, सागर राव, विवेक साहू, निखिल साहू आदि मौजूद थे।




