Chhattisgarh Today Breaking News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के अधिकारीयों-कर्मचारियों को डीपीआई ने बडा झटका दिया है। अब शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आवेदन भेजकर या फिर वाट्सएप में मैसेज या फोन कर अवकाश नहीं ले सकेगें। डीपीआई ने अवकाश के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश जेडी और डीईओ को जारी किया है।
Read Also- सेन्ट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी फरार, इलाज के लिए जिला अस्पताल में था भर्ती
Chhattisgarh Today Breaking News: अधिकारियों-कर्मचारियों को अवकाश के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद विभाग के उच्च अधिकारी ऑनलाइन ही उनके अवकाश को स्वीकृती करेंगे। पोर्टल में अवकाश लेने वालों के लिए आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश या मातृत्व अवकाश का विकल्प दिया गया है। नीचे पढ़ें आदेश…





