CG Breaking News: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव का है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Read Also- दिव्यांग को जमीन पर घसीटा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड
CG Breaking News: जानकारी में मुताबिक, गड्ढा गहरा था और बारिश के वजह से उसमे पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह से उसमे गिरने से दोनों की डूबने से मौत हो गयी। परिजनों को पता चलते तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा कि दोनों बच्चे मां के साथ अपनी नानी के घर घुमने गए थे।




