Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में लूटपाट और डकैती समेत कई वारदात में इजाफा हुआ है। बदमाश लगातार अलग-अलग तरीकों से इन वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले उठाईगिरी का मामला सामने आया है। जहा बदमाशों ने शातिर तरीके से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एफअईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Read Also- बाइक चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी फूटेज से हुई पहचान
Chhattisgarh News Today: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है। मौहर गांव का रहने वाला दिलीप सिंह शहर के एक राइसमिल के मुंशी का काम करता है। वह बैंक से पैसे निकालकर बाइक से एफसीआई गोदाम की ओर जा रहा था। सिटी कोतवाली थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक किया और फिर 10 रुपये गिरने का झांसा दिया। दिलीप सिंह जैसे ही गाड़ी की स्पीड कम की तो बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 1 लाख 54 हजार रुपये रखा हुआ था। वारदात की सूचना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल पहुंचे थे। मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और बैंक के साथ ही सड़क किनारे लगे सीसीटीवी से बदमाशों के बारे में पता लगाने पुलिस जुटी है।




