Cabinet Minister Laxmi Rajwade : रायपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित माना कैंप स्थित वृद्धा आश्रम में निवासरत देवतुल्य वृद्धजनों के साथ समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने घटारानी और राजीव लोचन मंदिर राजिम के भ्रमण पर गई थी | इस दौरान रास्ते में बस में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों के साथ भजन का भी आनंद लिया |

Read Also : भोजपुरी गायिका ने मशहूर एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझसे शादी करने के बाद धंधा करने के लिए दबाव बनाया
कई जगहों पर बुजुर्गों का किया गया स्वागत
रायपुर से निकलने के बाद अभनपुर पहुंचते ही अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय के सामने माला पहनकर स्वागत किया वहीं नवापारा में राजिम विधायक रोहित साहू ने भी सभी बुजुर्गों फूल छींच कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया |

Read Also : CG liquor scam case: पूर्व IAS अनिल टुटेजा को मेरठ कोर्ट में किया गया पेश
भगवान राजीव लोचन के दर्शन के बाद मंत्री राजवाड़े ने बुजुर्गों के साथ गुपचुप कभी आनंद लिया | पूरे भ्रमण के पश्चात बुजुर्गों की आंखों में खुशी स्पष्ट दिख रही थी माता रानी और भगवान राजीव लोचन के दर्शन से उनके हृदय की प्रसन्नता उनके चेहरे से झलक रही थी |
Read Also : Swiggy Zomato Price Hike : Zomato और Swiggy से खाना मंगाना हुआ अब और भी महंगा, 20% बढ़ा प्लैटफॉर्म चार्ज…
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा की उनसे मिले आशीर्वाद ने जन सेवा करने के लिए मुझे और शक्ति प्रदान की है | इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें |




