SEX RACKET IN RAIPUR: रायपुर में एक घर पर रेड मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला दलाल के साथ 4 ग्राहकों को भी अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद नवा रायपुर CSP समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने देर रात एक्शन लिया है।
Read Also- बेटे की छाती पर बैठी, सिर जमीन पर पटका, मांगता रहा पानी… पीटती रही मां, जानें पूरा मामला
SEX RACKET IN RAIPUR: नया रायपुर CSP करन उइके ने बताया कि पुलिस लगातार शिकायत मिल रही थी कि मुजगहन थाना इलाके में जिस्मफरोशी का गैर कानूनी काम हो रहा है। पुलिस ने मुखबिर से इसे कंफर्म किया। बुधवार की देर रात पुलिस ने संदिग्ध घर पर रेड मारा। घर के भीतर से पुलिस ने एक महिला दलाल समेत 4 युवकों को पकड़ा है।
Read Also- ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया, बड़ा एक्शन
सभी गिरफ्तार युवक ग्राहक
SEX RACKET IN RAIPUR: इस मामले में पुलिस ने जिन चार युवकों को पकड़ा है। ये युवक बुढ़ापारा निवासी महेश व्यास, आमापारा निवासी तेजेंदर सिंह, शिवेंद्र निषाद, अभनपुर निवासी डीसी कुमार है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने जुर्म कबूल किया। पुलिस अधिनियम कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। इस एक्शन में डीएसपी ललिता मेहर समेत 2 SI और महिला कांस्टेबल भी शामिल रहे।




