Public Troubleshooting Call Center : अब जिला प्रशासन के काॅल सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायतें दfर्ज करा सकेंगे। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी और 72 घंटे से कम समय में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरी भी जारी किया गया है।
Read Also : मानसून में बढ़ जाती है अस्थमा पेशेंट की समस्या, जाने किस तरह से रखें अपना ख्याल
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कमरा नंबर 4 में जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा उपस्थित थे।
Read Also : राजधानी रायपुर में जोन कमिश्नरों का ट्रांसफर, देखें List…
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए काॅल सेंटर से आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर से संबंधित, राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन काॅल के माध्यम से दे सकते है। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इससे घर बैठे आमजन को सहूलियतें मिलेगी।
Read Also : डोमिनोज पिज्जा में खाद्य विभाग का छापा, एक ही जगह मिली वेज और नॉनवेज की सामग्री
जिला प्रशासन द्वारा काॅल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर काॅल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस काॅल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो काॅल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे।
Read Also : करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो..
ऐसे होगा शिकायतों का निवारण
– हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक काॅल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।
– काॅल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे काॅल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
– केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।
– आपात स्थिति में 48 घंटे एवं सामान्य प्रकरण में 3 दिन का समय प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्धारित है।
– जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक काॅल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फाॅलोअप करेगा।
– समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को काॅल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।




