Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Olympics 2024 Medal Tally: इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, भारत इस नंबर पर

    Olympics 2024 Medal Tally: इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, भारत इस नंबर पर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Olympics 2024 Medal Tally

    Paris Olympics 2024 Medal Tally: पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक 2024 में इस वक्त जबरदस्त खेल देखने के लिए मिल रहे हैं। सभी देशों के खिलाड़ी एक दूसरे को पीछे छोड़ने में जुटे हैं और मेडल लाकर अपने देश का नाम रोशन करने की को​शिश कर रहे हैं। इस बीच अब तक तीन दिन के खेल हो चुके हैं। इन ​तीन दिन में किस देश ने कितने मेडल जीते हैं, ये भी आपको जानना चाहिए। उम्मीद की जा रही थी कि चीन और अमेरिक मेडल टैली में टॉप पर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। बाद में ये देश आगे निकल जाए तो बात अलग है, लेकिन फिलहाल तो जापान नंबर वन की कुर्सी पर काबिज है।

    Read Also-  मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी लाएगी एक और मेडल

    मेडल टैली में इस वक्त जापाना नंबर एक पर
    ओलंपिक के तीन दिन पूरे होने के बाद जापाना मेडल टैली में नंबर वन है। जापान ने अब तक कुल 12 मेडल जीते हैं, इसमें 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और चार ब्रांन्ज मेडल हैं। वहीं मेजबान देश फ्रांस दूसरे नंबर पर है। फ्रांस ने अब तक 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 3 ब्रांन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। यानी उसके पास कुल मिलाकर 16 मेडल हो गए हैं। हालांकि जापान के पास 6 गोल्ड हैं, इसलिए मेडल टैली में वो नंबर एक है। चीन की बात की जाए तो चीन ने अब तक 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और दो ब्रांन्ज मेडल जीते हैं। उसके कुल पदकों की संख्या 12 तक है।

    Read Also-  IND vs SL T20 Series : श्रीलंका को लगे 3 बड़े झटके, एक की उंगली टूटी, दूसरा चोटिल, तीसरा पहुंचा अस्पताल

    ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का भी बेहतर प्रदर्शन
    इस टॉप 3 देशों के बाद नंबर आता है ऑस्ट्रेलिया का। ऑस्ट्रेलिया ने 5 गोल्ड, 4 सिल्वर जीते हैं, यानी उसके पास कुल 9 मेडल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक भी ब्रॉन्ज मेडल नहीं जीता है। नंबर पांच पर कोरिया है। उसने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित ​कुल 9 मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अमेरिका की टीम इस वक्त नंबर 6 पर है। उसने कुल मेडल तो 20 जीत लिए हैं, लेकिन इसमें ब्रॉन्ज मेडल ज्यादा हैं। अमेरिका ने 3 गोल्ड और 8 सिल्वर के साथ 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।

    Read Also-  भारत को हराकर श्रीलंका ने रचा इतिहास, पहली बार जीता एशिया कप का खिताब

    भारत मेडल टैली में इस वक्त 26वें नंबर पर
    इसके बाद अगर भारत की बात करें तो मेडल टैली में भारत इस वक्त 26वें नंबर पर है। भारत अब तक केवल एक ही मेडल अपने नाम किया है। इसमें एक ब्रॉन्ज मेडल है, जो मनु भाकर ने अपने नाम किया था। बाकी कई खेलों में भारत मेडल के करीब तक पहुंचा, लेकिन ऐन वक्त पर चूकने से काम खराब हो गया। हालां​कि अभी तीन ही दिन हुए हैं। भारतीय एथलीट अपने अपने मुूकाबले जीतकर आगे बढ़ रहे हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही कुछ और मेडल आएंगे, ताकि मेडल टैली में भारत अभी से कुछ बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़े। आज भी मेडल की उम्मीद की जा सकती है।

    Read Also-  इस बार खेलों के महाकुंभ में 206 देश लेंगे भाग, 10 हजार 500 एथीलट्स के बीच पदक के लिए होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानिए मेगा इवेंट की दिलचस्प बातें

    पेरिस ओलंपिक के आज भारत का शेड्यूल

    दोपहर 12:30 बजे: शूटिंग – श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी मंगलवार को महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन के पहले दिन एक्शन में होंगी। वहीं मेंस के इवेंट में, पृथ्वीराज टोंडैमन अपने क्वालिफिकेशन इवेंट के दूसरे दिन एक्शन में होंगे।

    दोपहर 1 बजे: शूटिंग – मनु भाकर और सरबजोत सिंह साउथ कोरिया के खिलाफ 10 मीटर मिक्स्ड टीम एयर पिस्टल कांस्य पदक मैच में उतरेंगे।

    दोपहर 1 बजे: रोइंग – बलराज पंवार मेंस सिंग्ल स्कल्स क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे

    2:30 PM: घुड़सवारी – अनुष अग्रवाल और घोड़ा सर कैरामेलो ओल्ड ड्रेसाज व्यक्तिगत ग्रैंड प्रिक्स इवेंट में भाग लेंगे

    4:45 PM: हॉकी – भारत बनाम आयरलैंड

    5:14 PM: तीरंदाजी – अंकिता भाका राउंड-ऑफ-64 में भाग लेंगी और उनका सामना पोलैंड की वायलेटा मैसजोर से होगा। अंकिता रैंकिंग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं।

    5:27 PM: तीरंदाजी  – भजन कौर भी राउंड ऑफ 64 में इंडोनेशिया की सिफिया कमाल से भिड़ेंगी। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 22वां स्थान हासिल किया था।

    5:30 PM: बैडमिंटन – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद अर्दियांतो के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेंगे। वे पहले ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

    शाम 6:20 बजे के बाद: बैडमिंटन – अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो का ग्रुप चरण के मैच में सेतियाना मापासा और एंजेला यू से मुकाबला होगा।

    7:16 PM: मुक्केबाजी – अमित पंघाल मेंस 50 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 मुकाबले में पैट्रिक चिन्येम्बा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

    9:30 PM: मुक्केबाजी – जैस्मीन का महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-32 मैच में फिलीपींस की नेस्थी पेटेसियो से मुकाबला होगा।

    10:46 PM: तीरंदाजी – धीरज बोम्मादेवरा का सामना चेक रिपब्लिक के एडम ली से होगा।

    1:06 AM: मुक्केबाजी – प्रीति पवार महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 मैच में कोलंबिया की येनी एरियास के खिलाफ मुकाबला होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 olympic paris medal tally medal olympic paris 2024 medal tally olympic paris 2024 olympic 2024 medal table olympic 2024 medal tally olympic paris 2024 medal tally paris olympics 2024 medal tally
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.