Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हैं, मौसम विभाग ने दोपहर के बाद छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. पिछले तीन दिन से छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील जारी की गई है. बस्तर संभाग में भी बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है.
Read Also- सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में इस बार झमाझम बारिश हो रही है. प्रदेश में अब तक कुल 702.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो छत्तीसगढ़ के लिए औसतन से 13 प्रतिशत ज्यादा है. यानि राज्य में इस बार अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 622.9 प्रतिशत बारिश होनी थी. प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां औसत से कही ज्यादा बारिश हो चुकी है. प्रदेश के लगभग 12 जिलों में इस बार अच्छी बारिश हुई है. जबकि 17 जिलों में अब तक सामान्य बारिश हुई है.
Read Also- आरबीआई से 68 लाख का क्लेम दिलवाने के नाम पर डॉक्टर से 14 लाख की ठगी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- बीजापुर
- दंतेवाड़ा
- बलरामपुर
- सूरजपुर
- कोरिया
- जांचगीर चांपा
बस्तर संभाग में भी तेज बारिश की उम्मीद
Chhattisgarh Weather: बस्तर संभाग में भी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की उम्मीद जताई है. पिछले दो दिनों से यहां लगातार अच्छी बारिश हो रही है, जबकि मानसून की शुरुआत में भी छत्तीसगढ़ के बस्तर में ही झमाझम बारिश शुरू हुई थी. लगातार बारिश की वजह से बस्तर के लगभग सभी जिलों में नदी नाले पूरी तरह से उफान पर हैं. कुछ दिनों पहले बारिश की वजह से कई गांवों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से टूट गया था. वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, राजपुर, दुर्ग जिले में भी भारी बारिश हुई है. जबकि यहां भी आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है.




