Today Jandarshan in Chhattisgrah : छत्तीसगढ़ की राजधानी के मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव का जनदर्शन जारी है। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने राज्य के लोग पहुँचे हुए हैं। साथ ही अपनी समस्याएं बताने बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास में लोग पहुँचे हुए हैं।
Read Also : छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनसे आवेदन ली रहे हैं | मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का वितरण भी किया गया है।
Read Also : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाथी ने पटका, घायल महिला की अस्पताल में मौत
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की है। जनदर्शन में मुख्यमंत्री के आते ही राष्ट्र ध्वज लहराकर उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया है।




