4 Naxalites arrested in CG : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में जवानों ने के दौरान मल्लेपल्ली बण्डागुड़ा के जंगल से 04 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 01-01 नग धनुष और 02-02 नग तीर बरामद किया गया है। पकड़े गये माओवादी 03 जून 2024 को पुतकेल कैम्प में फायरिंग करने एवं 11 दिसम्बर 2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।

Read Also : CG Raipur Breaking : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर रमेश बैस ने किया इंकार, जानिए क्या कहा
गिरफ्तार गये माओवादी मिड़ियाम लच्छू उम्र 50 वर्ष जो डीएकेएमएस अध्यक्ष इस पर एक लाख का ईनामी नक्सली रहा जो वर्ष 2009 से सक्रिय था। वही उईका लक्कू उम्र 45 पदनाम – मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय और सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश मिड़ियाम उम्र 35 वर्ष जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय एंव मिड़ियाम कमला शर्मिला ऊर्फ सोमे उईके उम्र 30 वर्ष निवासी पदनाम- पार्टी सदस्य वर्ष 2009 से सक्रिय रही पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में कार्यवाही के बाद न्यायालय पेश किया गया है।




