Dhamtari News: कानून-व्यवस्था में कसावट लाने रेंज स्तर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-जवानों का तबादला किया है। तबादला सूची में 102 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल हैं। इनमें धमतरी के 14 पुलिस अधिकारी-जवान हैं। आरक्षक मनोज सिन्हा, रविकांत परिहार को रेंज साइबर थाना रायपुर में संबद्ध किया है।
Read Also- प्रदेश में कमजोर हुआ मानसूनी सिस्टम, अब इस दिन से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दिया संकेत
Dhamtari News: एएसआई जगदीश सोनवानी, राजेन्द्र सोरी, नेहरूराम साहू, प्रधान आरक्षक राजेश चन्द्राकर, पौराणिक सिन्हा, हेमंत साहू, सत्यप्रकाश मरकाम को बलौदा बाजार भेजा है। आरक्षक नवदीप, टीकेश नेताम, देवचंद यादव को महासमुंद, प्रधान आरक्षक गोपाल कोसरे का गरियाबंद ट्रांसफर किया। बलौदाबाजार से एएसआई शिव नारायण कुर्रे, नीरज दुबे, महासमुंद से एएसआई महेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह घिदौड़े, त्रिलोकी बघेल, सुनील डहरिया, रेशम मांडले, आरक्षक आरक्षक राजूलाल वर्मा, शैलेन्द्र बंजारे, योगेन्द्र कुमार साहू तथा महासमुंद के प्रधान आरक्षक शिव भदौरिया, आरक्षक मोहित वंसे, पंचनाम जांगड़े, रायपुर के आरक्षक नारायण प्रधान, आरक्षक चालक चन्द्र कुमार भूआर्य, आरक्षक राकेश साव, ललित टंडन, गरियाबंद के आरक्षक कमलेश कुमार, सालिक राम ठाकुर को धमतरी भेजा है।




