Balrampur Breaking News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रामानुजगंज के थाना प्रभारी और एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय सहकारी बैंक में गड़बड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर से छेड़छाड़ करने पर यह कार्यवाही की गई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ के इन 9 जिलों में आज से अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
Balrampur Breaking News: दरअसल, सहकारी बैंक में 1 करोड़ 33 लाख की गड़बड़ी आई थी। जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने इसकी शिकायत आईजी से की थी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सरगुजा आईजी ने रामानुजगंज थाना में पदस्थ थाना प्रभारी ललित यादव और प्रधान आरक्षक उमेश यादव को निलंबित कर दिया।
Read Also- ACB-EOW ने होटल व्यवसायी के ठिकानों पर मारा छापा, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ा है कनेक्शन
Balrampur Breaking News: आपको बता दें कि कुछ दिन पहले वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सीजी जीएसटी के एक अफसर को सस्पेंड करने के बाद शनिवार को एक और बड़ी कार्रवाई की है। स्टाम्प शुल्क की छूट में गड़बड़ी, गाइड लाइन दरों के उल्लंन का दोषी पाए गए 3 वरिष्ठ उप पंजीयकों को निलंबित कर दिया गया है।




