MP News Today: इंदौर में लगातार महिला संबंधित अपराध बढ़ते जा रहे है। शहर में फिर एक महिला को घर के नजदीक ही रहने वाले परिचित शख्स ने घर पर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाया। फिर उसे चाय के लिए कहकर अपने घर ले गया। जहां अपनी हवस की प्यास बुझाई। फिर वीडियो बना कर महिला को डराने और धमकाने लगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अब तक सामान्य से तीन प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी
MP News Today: पूरे मामले में जानकारी देते हुए बाणगंगा पुलिस ने बताया कि पीड़िता थाने पर एक आवेदन लेकर आई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता निजी काम से बाहर गई हुई थी, तभी रास्ते में घर के नजदीक रहने वाला व्यक्ति उसे मिला और बातचीत के दौरान उसने महिला को घर छोड़ने की बात कहने लगा।
Read Also- निर्माणाधीन पुल का गिरा छज्जा, एक की मौत, दो घायल
MP News Today: उसकी बात में आई महिला मोटरसाइकिल पर बैठ गई और फिर आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से चाय का बहाना बनाया। इसके बाद उसे अपने साथ घर ले गया। आरोपी कमरे में ले जाने के बाद उसने दरवाजा लगा लिया और फिर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी इतने में भी नहीं रुका, महिला का वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर आरोपी ने पीड़िता को धमकाया। शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पीड़िता के बताएं अनुसार दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज का जांच पड़ताल में जुटी गई है।




