Diarrhea Outbeak News: सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। इसी बीच डायरिया से पीडि़त 2 और ग्रामीणों की मौत हो गई। 5 दिन पूर्व भी इस इलाके में एक महिला समेत 2 ग्रामीणों की मौत हुई थी। इससे उल्टी-दस्त से मरने वालों की संख्या बढक़र 4 हो गई है। सीएमएचओ ने बताया कि जिन 2 मरीजों की मौत हुई है, वे पूर्व से अन्य बीमारी से पीडि़त थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में कैंप लगाकर पीडि़तों का इलाज किया जा रहा है। इलाज से 21 महिला-पुरुष व बच्चे स्वस्थ भी हो चुके हैं।
Read Also- अज्ञात वाहन ने सडक़ पर चल रहे बुजुर्ग ग्रामीण को मारी ठोकर, हुई मौत
Diarrhea Outbeak News: उदयपुर विकासखंड के ग्राम चैनपुर गांव में 13 अगस्त को 15 से अधिक लोग के उलटी-दस्त से पीडि़त पाए गए थे। इसकी जानकारी होने पर कलेक्टर ने स्वयं गांव में पहुंचकर जायजा लिया था। इसके बाद गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा था। 17 अगस्त को उल्टी-दस्त से पहली मौत अर्जुन सारथी की हुई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 18 अगस्त को दूसरी मौत सोनकुंवर की हुई थी। उसे भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




