Accident in electronics steel plant : जिले के जामगांव में स्थित एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड में एक क्रेन ऑपरेटर की हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे के बाद प्लांट के कर्मचारियों में भारी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Read Also : CM Vishnudev Sai Jandarshan News : 29 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित
रायगढ़ जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर जामगांव स्थित एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड में कल रात हुए एक भयानक हादसे में 26 वर्षीय ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहनवाज खान निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था।प्लांट के एसएमएस यूनिट में शाहनवाज प्रोडक्शन मटेरियल को ट्रॉली में लोड कर रहा था, तभी अचानक ट्रॉली टूट गई और गरम मटेरियल क्रेन के ऊपर गिर गया।
Read Also : Raipur Dahiloot Compitition : कोरबा के आनंद टीम ने फोड़ी 5 लाख 51 हजार की दही हांडी
इससे क्रेन में आग लग गई, और अपनी जान बचाने के प्रयास में शाहनवाज ने क्रेन से छलांग लगा दी। दुर्भाग्यवश, वह नीचे गर्म राख (लिक्विड) में गिर गया और जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्लांट के कर्मचारियों में भारी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन सिर्फ उत्पादन पर ध्यान देता है, जबकि मशीनों की मेंटेनेंस को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाता है। इस लापरवाही का नतीजा आज एक युवा कर्मचारी की जान जाने के रूप में सामने आया है।




