CG Dhamtari Breaking News: धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित ग्राम धौराभाठा में आदमखोर तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्दी पकड़कर कहीं और छोड़ने की मांग की है। शुक्रवार की शाम को तेंदुए ने गावं धौराभाठा में 3 वर्षीय मासूम बच्ची नेहा कमार पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के कुछ घंटे बाद, तेंदुए ने बुजुर्ग व्यक्ति बुधराम कमार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर में सो रहे थे जब तेंदुए ने उनके सिर पर हमला किया। तेंदुए की हमला करने की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए और तेंदुआ भाग गया।
Read Also- चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गई महिला, लोग बोले- ये तो चमत्कार है…
CG Dhamtari Breaking News: इस घटना के बाद, देर रात तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को भी उठा लिया। धौराभाठा गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर स्थित गांव खुदुरपानी में, बिरेंद्र नेताम के साथ उसकी पालतू कुत्ता था। जब वह लघुशंका के लिए बाहर निकला तेंदुए ने उसके सामने कुत्ते पर हमला किया और उसे जंगल में ले गया। मृत बच्ची के घर के पास सड़क पर भी तेंदुए को देखा गया। पिछले महीने, सिहवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमूड में भी तेंदुए ने एक मासूम बच्ची ऋतिका मरकाम की जान ले ली थी।
Read Also- आंबेडकर और डीकेएस अस्पताल होंगे अपग्रेड, मरीजों को मिलेंगी सुविधाए, जल्द होगी 232 डॉक्टरों की भर्ती
CG Dhamtari Breaking News: वन विभाग की टीम ने स्थानीय गांवों में लोगों को सतर्क रहने और अपने बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित घर के अंदर रखने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर प्रयास शुरू कर दिया है। ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




