Chhattigarh Sukma Shocking News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जादू टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई है, यह पूरा मामला थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल की है, जहां ग्रामीणों ने जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 3 महिला समेत 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also : CG Dhamtari Breaking : धमतरी में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल..
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकला गांव का है। गांव के ही कुछ लोगों को शक था कि मृतक परिवार के द्वारा जादू-टोना किया जा रहा है। जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। इसी गुस्से में आज गांव के कुछ ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और महिलाओं और पुरूष की लाठी डंडे से पिटाई करने लगे।
आरोपियों ने पांचों को इतना पीटा की मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर सुकमा एसपी किरण चव्हाण सहित पुलिस आला अधिकारी पहुंचे। उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के कब्जे में है। घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Read Also : नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री बनने के ऑफर पर सीएम साय का बयान, कहा- आलाकमान तय करता है जिम्मेदारी
मृतकों का नाम क्रमशः 1. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 2. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 3. मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 4. करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, एवं 5. मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।
गिरफ्तार आरोपियों में क्रमशः 1. सवलम राजेश 2. सवलम हिड़मा,3. कारम सत्यम 4. कुंजाम मुकेश 5. पोड़ियाम एंका सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है। घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके है।उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के कब्जे में है। घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




