ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई समेत कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।
खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय इनकी रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट से अपील करेगी। जानकारी के मुताबिक़; शाम चार बजे एक साथ पांचों आरोपितों को न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया जाएगा।




