The Bear Attack Continues in Marvahi Forest : मरवाही वन मंडल के बेलझिरिया और करगीकला गांवों में भालुओं के हमलों से दहशत फैल गई है। पिछले 24 घंटों में भालुओं ने दो अलग-अलग घटनाओं में जानलेवा हमला किया है, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंl
पहली घटना कल शाम की है, जब बेलझिरिया गांव में 13 वर्षीय बच्ची पर भालू ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं, आज सुबह फिर से इसी गांव में तीन ग्रामीणों पर भालुओं ने हमला किया, जिसमें सुकुल खैरवार नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य, चरण खैरवार और रामकुमार, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना करगीकला गांव की है, जहां खेत में गए सेवकलाल यादव और सेमलाल गोंड़ पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें भी एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।गांवों में भालुओं के लगातार हमले के बावजूद वन विभाग की सुस्ती पर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और न ही जंगलों में जाने से बचने के लिए मुनादी कराई गई है।




